Skip to main content

Vitamin B12 Deficiency Symptoms

Vitamin B12 Deficiency Symptoms: शरीर में दिखने वाले संकेत जिन्हें कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्या आपको अक्सर थकान महसूस होती है? क्या सुबह उठने के बाद भी शरीर में ऊर्जा नहीं रहती? क्या हाथ-पैरों में झुनझुनी, चक्कर आना या ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होने लगी है? अगर ऐसा है, तो संभव है कि आपका शरीर आपको किसी महत्वपूर्ण पोषक तत्व की कमी का संकेत दे रहा हो। इस पोषक तत्व का नाम है Vitamin B12 । आजकल बहुत से लोग Vitamin B12 Deficiency Symptoms को सामान्य कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन सच यह है कि Vitamin B12 की कमी धीरे-धीरे शरीर, मस्तिष्क और नसों को प्रभावित कर सकती है। अगर समय रहते इसकी पहचान न की जाए, तो समस्या गंभीर भी हो सकती है। इस लेख में हम विस्तार से समझेंगे कि Vitamin B12 क्या है, इसकी कमी क्यों होती है, शरीर में कौन-कौन से संकेत दिखाई देते हैं, किन लोगों को अधिक खतरा होता है और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है। Vitamin B12 क्या है? Vitamin B12 एक महत्वपूर्ण विटामिन है जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण, नसों के स्वास्थ्य और DNA बनाने में मद...

हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) की समस्या और इसे कंट्रोल करने के उपाय

 


हाइपरटेंशन (Hypertension) या उच्च रक्तचाप एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसमें शरीर की रक्त वाहिकाओं में रक्त का दबाव सामान्य स्तर से अधिक हो जाता है। यह रोग बिना लक्षण के धीरे-धीरे शरीर के विभिन्न अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए इसे "साइलेंट किलर" भी कहा जाता है। यदि सही समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह हृदय रोग, स्ट्रोक, गुर्दे की बीमारी जैसी गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है 


हाइपरटेंशन क्या है?


हाइपरटेंशन वह स्थिति है जब रक्त का दबाव धमनियों की दीवारों पर लगातार सामान्य से अधिक रहता है। रक्तचाप दो मापों में लिया जाता है: सिस्टोलिक दबाव (दिल के संकुचन के समय) और डायस्टोलिक दबाव (दिल के विश्राम के समय)। सामान्य रूप से रक्तचाप 120/80 mmHg होता है। जब यह 140/90 mmHg या इससे अधिक होता है, तो इसे हाइपरटेंशन माना जाता है 


हाइपरटेंशन के लक्षण 


हाइपरटेंशन अक्सर बिना किसी स्पष्ट लक्षण के धीरे-धीरे बढ़ता है, फिर भी कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं:

          1.लगातार सिरदर्द

          2.चक्कर आना या हल्का महसूस होना

          3.धुंधली दृष्टि

          4.सांस लेने में कठिनाई

          5.छाती में दर्दनाक से खून आना (कभी-कभी)

          6.थकावट या ध्यान में भ्रम की स्थिति

हाइपरटेंशन को "साइलेंट किलर" इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि अधिकतर रोगी में शुरूआती दौर में कोई लक्षण नहीं होते 


हाइपरटेंशन का कारण


         1. अधिक नमक (सोडियम) का सेवन

         2.मोटापा और अधिक वजन

         3.निष्क्रिय जीवनशैली (कम शारीरिक गतिविधि)

         4.तनावपूर्ण जीवनशैली

         5.अत्यधिक शराब और धूम्रपान करना

         6.खराब खान-पान जैसे जंक फूड, तली-भुनी और मसालेदार

            चीजे 


हाइपरटेंशन से बचने के उपाय


          1.अपनी डाइट में नमक, चीनी और संतृप्त वसा को कम करें

          2.फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और कम वसा वाले डेयरी 

              उत्पादों का सेवन बढ़ाए 

         3. पोटैशियम युक्त आहार जैसे केले, संतरे और पालक लें

         4.सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मध्यम व्यायाम करें जैसे तेज   

          चलना, तैराकी, और साइकिलिंग

         5.धूम्रपान और शराब से पूरी तरह बचें या सेवन कम करें

         6.तनाव नियंत्रित करने के लिए योग, ध्यान और डीप ब्रीदिंग करें

         7.नियमित तौर पर रक्तचाप जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह लें

         8.पर्याप्त नींद लें, कम से कम 6-8 घंटे हर रोज


 हाइपरटेंशन में क्या करें और क्या न करें

     क्या करें

          1.हेल्दी और संतुलित आहार लें

          2.रोजाना व्यायाम करें

          3.तनाव कम करने के उपाय अपनाएं

          4.नियमित रूप से ब्लड प्रेशर मॉनिटर करें

          5.डॉक्टर के परामर्श से दवा लें (यदि आवश्यक हो)

          6.शरीर का वजन नियंत्रित रखें


   क्या न करें

         1.ज्यादा नमक या जंक फूड का सेवन न करें

         2.तली-भुनी और फैटी चीजें न खाएं

         3.शराब और धूम्रपान से बचें

         4.अत्यधिक तनाव न लें

        5.अनियमित नींद से बचें

        6.डॉक्टर के निर्देश के बिना दवा न बंद करें 


यह जानकारी हाइपरटेंशन की बीमारी से बचाव और नियंत्रण के लिए उपयोगी है। नियमित स्वास्थ्य जांच, सही खानपान और जीवनशैली सुधार से इस रोग को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। अगर ब्लड प्रेशर ज्यादा हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना आवश्यक है।

Comments

Popular posts from this blog

Diet Plan For Weight Loss

     आजकल की जिंदगी में सब कोई किसी न किसी चीज़ को लेकर बहुत बिजी है। जिसके कारण कोई भी इंसान या 100% में से 99% इंसान खुद के लिए समय भी नहीं निकाल पाता है। जिसके कारण जब उनकी स्वस्थ्य की बात आती है तो वह गूगल मे जाकर  Diet Plan For Weight Loss या हेल्थ से संबंधित अन्य अन्य प्रकार का टापिक खोजने लगता है। अगर आपने भी ऐसे ही कुछ हेल्थ से संबंधित टाॅपिक सर्च किया है तो ये रब्बी बाबू आपका इस वेबसाइट पर स्वागत करता है।            यहां ऊपर में हमारा LOGO दिख रहा है, कृपया आप हमारा चिन्ह याद रखें क्योंकि हम गलत जानकारी प्रोवाइड नहीं करते हैं।  वजन क्यों बढ़ता है?       अगर हम विज्ञान की नज़र से देखें तो हम  Diet Plan For Weight Loss को सही से जान पाएंगे। ये बात तो सबको पता होती है कि हमारा शरीर में संतुलित आहार की कमी से कुपोषण, मोटापा, शरीर में कमजोर इत्यादि होती है। लेकिन मैं आपको आज़ एक ऐसा कारण बताउंगा जो आपको शायद ही पता होगी। लेकिन जो मैं बताने जा रहा हूं वह है पेट में चर्बी क्यों बढ़ता है? अलग अलग रिसर्च में पा...

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ

  इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ    आप लोगों को जान के हैरानी होगा कि मैं जो आप लोगों को बताने वाला हूं। वह आपके दिमाग को घुमाने वाला है 😉, ऐसा मैं इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि यह जानकारी 90% लोगों को नहीं पता। अगर आप Best Foods To Boost Immunity  की तलाश में है, तो आपकी तलाश यहां पर खत्म होती है। अब मैं इसके बारे में जितना बताऊं उतना कम है। क्योंकि जो चीज मैं आपको बताने वाला हूं, सबसे पहले आप यह जान लीजिए कि इसका क्या-क्या फायदा है। जो मैं आपको बताने वाला हूं इसका फायदा:- अगर कोई इंसान कमजोरी की वजह से बिस्तर से नहीं उठ पा रहा है तो यह खाद्य पदार्थ उसकी पूरी ताकत को एक दिन में लौटा सकता है। अगर आप इसे आज दोपहर असम के भजन के साथ ट्राई करते हैं या फिर सुबह के भजन के साथ ट्राई करते हैं। इसका रिजल्ट आपको तीन-चार घंटे में पता चलेगा। जिस इंसान को ब्लड की जरूरत है अगर उसे यह खिलाया जाए तो उसे ब्लड चढ़ाने की जरूरत नहीं है। अगर कोई मरीज बहुत ही कमजोर स्थिति में है, कमजोरी के कारण वह कोमा में जाने की स्थिति में है, अचानक से उनकी चेतना चली जाती है। तो अगर उस इंस...

Top Health Tips

हमेशा संतुलित आहार लें   सबसे ज्यादा हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें, और हमेशा अपने खाने के साथ साबुत अनाज, प्रोटीन, सब्जियों और फलों को शामिल करें।  आजकल मार्केट में बिक रहे सभी जंक फूड्स को खाने से बचें एवं मीठे का कम से कम सेवन करें।  हर रोज़ कसरत करें आपको कम से कम 30 मिनट यानी आधा घंटा व्यायाम करने की जरूरत है। व्यायाम करने से आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा और आपका वजन भी नियंत्रित रहेगा। कम से कम 30 मिनट तक सवेरे सवेरे नंगे पैर घास में चलें। रात को सही नींद लें हर रोज़ रात को सही नींद लें। नींद हमारी शरीर को आराम प्रदान करता है, जिससे हमारा शरीर अगला दिन के लिए तैयार हो जाता है। 24 घंटे में 8 घंटे की नींद जरूर लें। कम नींद लेने से बचें। धूम्रपान न करें  किसी भी प्रकार के धूम्रपान करने से बचें। नशीली चीजों का सेवन बंद करें। दारू, गुटका, गांजा, बीड़ी, सिगरेट इत्यादि से दूर रहें। Updating...